Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह? Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगाCanada students कनाडा में भारतीय छात्राओं को वेश्यावृत्ति में फंसा रहे दलालAmritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहलेBathinda Military Station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारीपपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच हैनेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल वांटेड के पोस्टर, प्राइवेट आर्मी की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान से मंगवाई AK-47Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
Canada

चर्चविले क्षेत्र में बाढ़ के लिए उपलब्ध आपदा राहत

Hindi Express news | April 07, 2022 03:10 AM

चर्चविले क्षेत्र में बाढ़ के लिए उपलब्ध आपदा राहत 

ब्रैम्पटन

फरवरी में चर्चविले (Churchville) में हुई बाढ़ संबंधी घटना की प्रतिक्रिया में, ओनटैरियो सरकार, ब्रैम्पटन केनिवासियों और उन परिवारों की सहायता के लिए, जो इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं।  संकट संबंधी सहायता प्रोग्राम, प्राइमरी रिहायश और इसकी मूल सामग्रियों, छोटे कारोबारों, खेत या गैर-लाभ संगठन पर लागू होता है।फंडिंग, एमरजेंसीखर्चों और बीमे के द्वारा कवर न की गई असली प्रॉपर्टी की मुरम्मत या रिप्लेसमेंट की लागतों पर लागू होती है। निवासियों से अनुरोध है कि कवरेज औरलागतों की समीक्षा करने के लिए, अपने निजी बीमा प्रदाताओं से बात करें।  आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, शुक्रवार, 29 जुलाई, 2022 है।  
योग्यता और कवरेज के बारे में अधिक जानकारी, क्षेत्र का नक्शा और निर्देश, ontario.ca/disasterassistance परप्राप्त किए जा सकते हैं।

 

बाढ़ से सुरक्षा  
वसंत के आने से तापमान बढ़ने की संभावना है, इसलिए निवासियों को, मौसम के बदलते पैटर्नों और उसके मुताबिक अपनी प्रॉपर्टी का निरीक्षण करने कीसलाह दी जाती है।  नीचे कुछ उपाय दिए गए हैं, जो आप यह सुनिश्चित करने के लिए कर सकते हैं कि आप बाढ़ आने की स्थिति के लिए तैयार हैं। कैच बेसिनों औरडाउनस्पाउट्स से अतिरिक्त मलबा हटाएं, ताकि बारिश, पिघलती हुई स्नो और बर्फ आसानी से बह सके और उसके पास कहीं जाने का रास्ता हो।

यदि बाढ़ आती है:

यदि आपको पानी के बीच में से निकलना पड़े तो कभी भी पावर बंद करने का प्रयास न करें। पावर बंद करने के लिए हाइड्रो वन ब्रैम्पटन (Hydro One Brampton) को संपर्क करें। 

कभी भी ऐसे कमरे में न जाएं, जहां पानी, इलेक्ट्रिकल आउटलेट्स, उपकरणों या तारों के संपर्क में आ सकता हो।

 

311 पर फोन करके या 311@brampton.ca पर ईमेल करके, असाधारण ढंग से एकत्र हुए पानी की रिपोर्ट करें (जैसे रिहायशी स्ट्रीट्स में पानी केबड़े पूल्स)।

  पानी नीचे बैठ जाने के बाद:

फफूंदी और सीलन संबंधी लंबी-अवधि के जोखिमों से रक्षा के लिए, अपने घर/प्रॉपर्टी की अच्छी तरह सफाई करना सुनिश्चित करें।

बाढ़ वाली सड़कों पर न चलें और न ही ड्राइव करें। एकत्र हुआ पानी, स्ट्रीट्स और साइडवॉक्स की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

तैयार रहें

जोखिमों के बारे में जानकारी लें और किसी भी ऐसे खतरों के प्रति जागरूक रहें, जो आपके घर को प्रभावित कर सकते हैं।

एक एमरजेंसी योजना तैयार रखें, जिसके बारे में पूरे घर को पता हो।

बुनियादी सामान वाली एक एमरजेंसी किट तैयार करें, जो कम से कम 72 घंटों के लिए ठीक रह पाए।

अपने बीमा प्रदाता से बात करें और सुनिश्चित करें कि आपके पास सही कवरेज है।

अधिक जानकारी और ब्रैम्पटन के एमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफिस (Emergency Management Office) से, बाढ़ से सुरक्षा संबंधी सुझावों के लिए,Brampton.ca/prepared पर जाएं और उन्हें Twitter @BEMOprepared पर फॉलो करें।

 
Have something to say? Post your comment
 
More Canada News
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह?
Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगा
Amritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहले
पपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच है
कश्मीर Kashmir में टारगेट किलिंग-कश्मीरी पंडित को गोली मारी:बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
Canada: कनाडा में युकोन क्षेत्र के 10वें प्रमुख बनेंगे भारतीय मूल के रंज पिल्लई, 14 जनवरी को लेंगे शपथ
कनाडा में पार्ट टाइम जॉब करने वाले भारतीयों पर हमले:डेढ़ महीने में तीन हत्याएं, देर रात बाहर रहने से हिंसा का जोखिम बढ़ा अब दो सालों तक देश में संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे विदेशी, कनाडा के राष्ट्रपति ने लिया बड़ा फैसला कनाडा में पढ़ रहे बच्चों के Parents दहशत में