बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Bathinda Military Station :
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार जवानों की मौत की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
गोलीबारी की घटना के बाद पूरा इलाका सील किया गया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। भारतीय सेना ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।
पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।
राइफल चोरी की जांच जारी
एडीजीपी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि बुधवार सुबह 4:30 बजे फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हम सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राइफल चोरी होने को लेकर 2-3 दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसकी जांच की जा रही है।
रक्षा मंत्री को दी गई जानकारी
सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सेनाध्यक्ष ने राजनाथ सिंह को इसकी विस्तार से जानकारी दी है।