Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह? Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगाCanada students कनाडा में भारतीय छात्राओं को वेश्यावृत्ति में फंसा रहे दलालAmritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहलेBathinda Military Station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारीपपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच हैनेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल वांटेड के पोस्टर, प्राइवेट आर्मी की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान से मंगवाई AK-47Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
Canada

पंजाब में मंत्रियों को विभाग बांटे:जौड़ामाजरा नए हेल्थ मिनिस्टर, मीत हेयर की जगह हरजोत बैंस नए शिक्षा मंत्री

Hindi Express news | July 05, 2022 05:18 AM

पंजाब

पंजाब में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इनमें दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा को लोक संपर्क विभाग का मंत्री बनाया गया है। अमृतसर से डॉ. इंदरबीर निज्जर को लोकल गवर्नमेंट मंत्री बनाया गया है। हालांकि डॉक्टर होने की वजह से वह सेहत विभाग में दिलचस्पी दिखा रहे थे। समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा पंजाब का हेल्थ विभाग संभालेंगे। पूर्व हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त करने के बाद यह मंत्रालय खाली पड़ा हुआ था।

फौजा सिंह को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय दिया गया है। अनमोल गगन मान पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय संभालेंगे। सबसे अहम यह है कि स्कूल एजुकेशन को मीत हेयर से वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब जेल और खनन मंत्री हरजोत बैंस को सौंप दिया गया है। स्कूल एजुकेशन आम आदमी पार्टी का फोकस एरिया है।

 

किसको क्या मंत्रालय
अमन अरोड़ा :
 इन्फॉर्मेशन एवं पब्लिक रिलेशन, न्यू एवं रिन्युएबल एनर्जी रिसोर्सेज, हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर : लोकल गवर्नमेंट, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, लैंड एवं वाटर कंजर्वेशन, प्रशासनिक सुधार।

फौजा सिंह सरारी : फ्रीडम फाइटर्स, डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फूड प्रोसेसिंग एवं हॉर्टिकल्चर।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा : हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर, मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, इलेक्शन।

अनमोल गगन मान : पर्यटन और संस्कृति मामले, इन्वेस्टमेंट एवं प्रमोशन, लेबर और शिकायतों का निपटारा।

पंजाब सरकार के मंत्रियों को दिए मंत्रालय...

 
 

पंजाब सरकार में अब कुल 15 मंत्री
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में पहले 10 मंत्री बनाए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलाकर इनकी गिनती 11 थी। पुराने 10 मंत्रियों में से डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद सीएम समेत 10 मंत्री रह गए। अब कल अमन अरोड़ा, डॉ. इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान को शपथ दिलाकर मंत्री बनाया गया है।

 
Have something to say? Post your comment
 
More Canada News
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह?
Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगा
Amritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहले
पपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच है
कश्मीर Kashmir में टारगेट किलिंग-कश्मीरी पंडित को गोली मारी:बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
Canada: कनाडा में युकोन क्षेत्र के 10वें प्रमुख बनेंगे भारतीय मूल के रंज पिल्लई, 14 जनवरी को लेंगे शपथ
कनाडा में पार्ट टाइम जॉब करने वाले भारतीयों पर हमले:डेढ़ महीने में तीन हत्याएं, देर रात बाहर रहने से हिंसा का जोखिम बढ़ा अब दो सालों तक देश में संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे विदेशी, कनाडा के राष्ट्रपति ने लिया बड़ा फैसला कनाडा में पढ़ रहे बच्चों के Parents दहशत में