Thursday, March 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह? Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगाCanada students कनाडा में भारतीय छात्राओं को वेश्यावृत्ति में फंसा रहे दलालAmritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहलेBathinda Military Station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारीपपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच हैनेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल वांटेड के पोस्टर, प्राइवेट आर्मी की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान से मंगवाई AK-47Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
Canada

मूसेवाला का मर्डर चश्मदीद मिला: 7 हमलावरों ने किया हमला, रूसी राइफल से मारी गोलियां

Hindi Express news | May 30, 2022 05:29 AM

मूसेवाला का मर्डर चश्मदीद मिला: 7 हमलावरों ने किया हमला, रूसी राइफल से मारी गोलियां

मानसा एवं टोरंटो                                                                                                       सिद्धू मूसेवाला को थामे हुए उनका साथी। मूसेवाला को घटनास्थल से एक बाइक पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जिस जगह गोलियां मारी गईं वहां पहुंचकर दैनिक भास्कर ने पूरी पड़ताल की। घटना के चश्मदीद प्रिंस से भी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि वारदात शाम 5 से 5.30 बजे के बीच अंजाम दी गई। महज 2 मिनट में ही मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गईं। सिर्फ 2 मिनट ही आरोपी मौके पर रुके थे।

दो गाड़ियां आती हैं, एक बोलेरो और दूसरी लंबी वाली कार थी। दोनों गाड़ियां मूसेवाला की थार को ओवरटेक करती हैं। मूसेवाला जैसे ही अपनी कार को संभालते हैं दोनों कारों से 7 युवक उतरते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगते हैं। फायरिंग करते हुए वे 1 से 2 मिनट तक मौके पर रुकते हैं, फिर फरार हो जाते हैं।

पहली गोली थार के पिछले टायर में लगी
प्रिंस ने बताया कि आरोपी पहली गोली मूसेवाला की गाड़ी के पिछले टायर पर मारते हैं। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है। इतने में आरोपी ओवरटेक करके गाड़ी से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। मूसेवाला और उसके दो दोस्तों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आते हैं, लेकिन हमलावरों की ललकार सुनकर घरों में वापस घुस जाते हैं।

मूसेवाला की हत्या से सदमे में बॉलीवुड:अजय देवगन-कंगना रनौत, कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने जताया दुख, पंजाब में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटनास्थल पर हुए करीब 30 फायर
प्रत्यशदर्शी प्रिंस ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां इस तरह से चलाईं, जैसे वे सोच कर ही आए थे कि आज मूसेवाला को खत्म करके ही जाना है। हमलावरों ने करीब 30 फायर किए। प्रिंस के मुताबिक, उसने और उसके दोस्त ने मौके से गोलियों के खोल तलाशने में पुलिस की मदद की।

गांव जवाहर की उस गली में दीवारों पर अभी भी मूसेवाला का खून लगा है और गोलियों के निशान हैं, जहां हत्या की गई। गांव के किसी व्यक्ति ने मूसेवाला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने का प्रयास नहीं किया। कोई निकलकर बाहर नहीं आया। एक अनजान शख्स ने अपनी मोटर साइकिल पर मूसेवाला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस

चश्मदीद प्रिंस के मुताबिक, पूरी दुनिया में पता चल गया कि मूसेवाला की हत्या हो गई। इसके बाद मानसा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से करीब एक घंटे बाद पुलिस आई। प्रिंस का कहना है कि अगर पुलिस तुरंत एक्टिव हो जाती तो शायद आरोपी मानसा से बाहर नहीं जा पाते।

चेक कमीज पहने युवक ने चलाई थी गोलियां

प्रिंस ने बताया कि चेक कमीज पहने एक युवक था, जिसके पास AK 47 राइफल थी। उस युवक ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। बाकी 6 युवकों ने इधर-उधर गोलियां चलाकर उसे कवर दिया और दहशत फैलाने का काम किया। एक युवक घटनास्थल पर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था तो हमलावरों ने उस युवक पर भी गोलियां चलाईं। डरकर वह मौके से भाग गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि मूसेवाला पर फायरिंग AN-94 गन से की गई। AK-47 उनके बॉडीगार्ड के पास थी।

 
Have something to say? Post your comment
 
More Canada News
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह?
Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगा
Amritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहले
पपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच है
कश्मीर Kashmir में टारगेट किलिंग-कश्मीरी पंडित को गोली मारी:बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
Canada: कनाडा में युकोन क्षेत्र के 10वें प्रमुख बनेंगे भारतीय मूल के रंज पिल्लई, 14 जनवरी को लेंगे शपथ
कनाडा में पार्ट टाइम जॉब करने वाले भारतीयों पर हमले:डेढ़ महीने में तीन हत्याएं, देर रात बाहर रहने से हिंसा का जोखिम बढ़ा अब दो सालों तक देश में संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे विदेशी, कनाडा के राष्ट्रपति ने लिया बड़ा फैसला कनाडा में पढ़ रहे बच्चों के Parents दहशत में