Thursday, March 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
Khalistan Referendum: पांच डॉलर वाला कनाडा का जनमत संग्रह? Canada immigrationकनाडा अब फैमिली वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाएगाCanada students कनाडा में भारतीय छात्राओं को वेश्यावृत्ति में फंसा रहे दलालAmritpal singh: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल गिरफ्तार23 मिनट पहलेBathinda Military Station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारीपपलप्रीत Papalpreet Singh को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया:मीडिया से बोला- पुलिस ने जो कहा, सच हैनेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल वांटेड के पोस्टर, प्राइवेट आर्मी की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान से मंगवाई AK-47Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को क्यों बनाया जा रहा निशाना, इसके पीछे किसका हाथ?
India

जान पर बनी तो पाकिस्तानियों ने भी उठा लिया तिरंगा, यूक्रेन में विदेशियों की भी सुरक्षा की गारंटी बना भारत

Hindi Express | March 02, 2022 05:27 AM

नई दिल्ली

यूक्रेन इन दिनों घोर संकट में है। रूस के गुस्से का उसे शिकार होना पड़ रहा है। कई शहर तबाह हो चुके हैं। सैंकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिक और छात्र, हर देश के चिंता का कारण बन चुके हैं। 

ऐसे में इन विदेशियों का पनाहगार भारत का तिरंगा बना है। भारतीय तिरंगा न सिर्फ सुरक्षा की गारंटी बना है, बल्कि उन्हें महफूज तरीके से यूक्रेन पार कराने में भी मदद कर रहा है। यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों ने ऐसी ही खबर सुनाई है, उनका कहना है कि जान बचाने के लिए पाकिस्तानी और तुर्की के छात्र अपने देश के बजाए भारत के तिरंगे की शरण ले रहे हैं।

स्प्रे और परदे की मदद से तैयार किया तिरंगा
यूक्रेन से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर पहुंचे भारतीय छात्रों ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगे ने उन्हें और साथ ही कुछ पाकिस्तानी और तुर्की छात्रों को भी सुरक्षित निकालने में मदद की। ओडेसा से आए एक छात्र ने बताया कि, हमसे कहा गया था कि तिरंगा साथ ले चलने से हमें कोई समस्या नहीं होगी। इसलिए हम सीधे बाजार गए और वहां से छह स्प्रे पेंट खरीदे। दूसरी दुकान से परदा लिया। इसके बाद परदा काटकर स्प्रे की मदद से दो तिरंगे बनाए।

बस में तिरंगा देख सैनिकों ने बंद की गोलीबारी
भारतीय छात्रों का कहना है कि, पाकिस्तान और तुर्की के छात्र भी ऐसा कर रहे हैं। वे अपने देश के बजाए भारत का तिरंगा इस्तेमाल कर रहे हैं। खुद को भारतीय बताकर ही वे यूक्रेन से निकल पा रहे हैं। एक छात्र ने बताया कि, हमने ओडेसा से बस बुक की और माल्डोवा सीमा पर आ गए। इस दौरान एक बार हमारा सैनिकों से सामना हुआ। हमले पहले से ही बस के बाहर दो तिरंगे लगा रखे थे, जैसे ही सैनिकों ने तिरंगे देखे उन्होंने गोलीबारी रोक दी और हमें जाने दिया।

माल्डोवा में थी पूरी व्यवस्था
छात्रों ने बताया कि माल्डोवा पहुंचने के बाद हमें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। यहां पर भारतीय दूतावास ने पूरी व्यवस्था की थी। हमारे लिए खाने से लेकर सभी जरूरत का सामान पहले से ही उपलब्ध था।

 
Have something to say? Post your comment
 
More India News
Bathinda Military Station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल वांटेड के पोस्टर, प्राइवेट आर्मी की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान से मंगवाई AK-47
Manpreet Badal भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत बादल
Delhi: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर CBI का छापा, बोले- बच्चों की शिक्षा के लिए ईमानदारी से किया काम
पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक लाभ सिंह उगाेके के पिता ने किया खुदकुशी का प्रयास, लुधियाना डीएमसी में दाखिल
चंडीगढ़ में आप विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठे, 27 को बुलाया विशेष सत्र
Bhagwnt Mann wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनेंगे दूल्हा, चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से करने जा रहे शादी
12 हजार दर्शकों वाले इंडोर स्टेडियम के साथ शुरु होना था बैक टू बिजनेस टुअर
'आप' ने राज्यसभा के लिए पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत साहनी को बनाया उम्मीदवार
रणबीर-आलिया वेडिंग:कपूर बहनों ने पोस्ट शेयर कर किया फैमिली में आलिया का स्वागत